शाहपुरा भाजपा नगर मंडल की कार्यकारिणी घोषित

मूलचन्द पेसवानी | 19 Aug 2021 04:19

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज शाहपुरा- भारतीय जनता पार्टी शाहपुरा नगर मंडल के अध्यक्ष राजेश पारीक ने आज अपनी नगर मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। पारीक ने कार्यकारिणी की घोषणा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं शाहपुरा विधायक कैलाश मेघवाल तथा भाजपा के जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली की सहमति से घोषित की है।

नगर अध्यक्ष राजेश पारीक ने बताया कि कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर नरेंद्र कुमार जैन, चंद्र प्रकाश चौधरी, जोगेंद्र सिंह राणावत, मनोहर सिंह रामपुरा, महावीर माली, लादूराम खटीक को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार महामंत्री के 3 पदों पर खुशीराम आचार्य, मोहन लाल रेगर, राजू कहार को मनोनीत किया गया है।कार्यकारिणी में मंत्री पद पर पवन कुमार शर्मा, गोविंद प्रजापत, सरला कवर, आशा देवी कोली, मोतिया धाकड़, प्रियंका सोनी तथा कोषाध्यक्ष पद पर चंद्रकांता सेन को मनोनीत किया गया है। 

नगर अध्यक्ष राजेश पारीक ने बताया कि कार्यकारिणी सदस्यों की सूची शीघ्र ही जारी की जाएगी। उन्होंने सभी नगर मंडल के पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि भाजपा की रीति नीति तथा केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आज से ही वह अपनी गतिविधियों का संचालन घर-घर तक पहुंचकर करें। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को पार्टी की रीति नीति के अनुरूप सार्वजनिक क्षेत्र में काम करने के भी निर्देश दिए हैं।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C