एक अक्टूबर कों ग्राम विकास अधिकारी धरना देंगे

जयप्रकाश शर्मा | 30 Sep 2021 03:38

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, बनेड़ा। राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ जयपुर के आह्वान पर एक अक्टूबर से सभी ग्राम विकास अधिकारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे तथा पंचायत समिति के बाहर धरना देंगे साथ ही 2 अक्टूबर से पुरे प्रदेश में शुरू हो रहे प्रशासन गाँवो के संघ अभियान 2021 का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया जाएगा, इस संबंध में गुरुवार को ग्राम विकास अधिकारी संघ के ब्लाक अध्यक्ष बलराम गग्गड एवं जिला मंत्री सुर्यवीर सिंह शक्तावत के नेतृत्व में विकास अधिकारी मनोज कुमार को ज्ञापन सौंपा, इस दौरान संघ के कोषाध्यक्ष प्रकाश चंद्र आर्य,मंत्री सुरेश जीनगर ,अंकित शर्मा,भँवर सिंह ,हरिसिंह ,कुणाल शर्मा, गौत्तम, विनोद कुमार, बुद्धि प्रकाश, बजरंग लाल, रघुनाथ चौधरी,गिरधर सिंह सहित अन्य जने उपस्थित थे।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C