मुकेश मेड़तवाल को मिला 11वीं बार एमडीआरटी का अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार
पंकज पोरवाल | 07 Oct 2021 03:14
- तीसरी बार गैलेक्सी क्लब के बने हैं सदस्य, जो अपने आप में है एक रिकॉर्ड
दैनिक भीलवाड़ा न्यूज। भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा प्रथम भीलवाड़ा के अभिकर्ता मुकेश मेड़तवाल ने चालू वर्ष (2021-22) में मडीआरटी (यूएसए) का अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्हें 11वीं बार एमडीआरटी का यह अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। मेड़तवाल अमेरिका जाएंगे। इससे पूर्व मेड़तवाल लगातार दो बार सीओटी का अंतरराष्ट्रीय खिताब अपने नाम कर चुके हैं। वे लगातार तीसरी बार गैलेक्सी क्लब के सदस्य बने हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इस उपलक्ष्य में शाखा परिवार की ओर से मेड़तवाल का सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें एलआईसी भीलवाड़ा प्रथम के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक खेमराज मीणा, सहायक शाखा प्रबंधक अनिल बोडाना, विकास अधिकारी आशीष चौधरी एवं शाखा के समस्त अधिकारी, कर्मचारी व कई अभिकर्ता मौजूद थे।
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम

दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C
लोकप्रिय खबरें
- प्रभु ने समाज को दी एक बीघा जमीन
- जैन कॉन्फ्रेंस की प्रांतीय महिला अध्यक्षा ने किया वर्षीतप आराधकों का अभिनन्दन-सम्मान
- कार्मिक विभाग ने लौटाई ट्रांसफर पॉलिसी, ट्रांसफर के लिए ग्रेड थर्ड टीचर का बढ़ा इंतजार
- ईद मिलादुन्नबी पर खाद्य सामग्री वितरण
- बिहाड़ा में आवाज दो ऐप के द्वारा बालिकाओं को आत्मरक्षा की जानकारी दी