सम्बोधि महिला मंडल भीलवाड़ा द्वारा शरद पूर्णिमा पर गरबा रास कार्यक्रम आयोजित

पंकज पोरवाल | 20 Oct 2021 12:49

प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेताओं को डी.पी. ज्वैलर्स ने दिये पारितोषिक, डॉ सुमन सोनी के लाईव भजनो का लिया आनन्द

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाड़ा। सम्बोधि महिला मंडल ने शरद पूर्णिमा पर दादी धाम मंदिर परिसर में गरबा रास व भजनों का शानदार आयोजन किया जिसमें सर्व धर्म से सभी संगठन उपस्थित थे। कार्यक्रम संयोजिका अन्तर्राष्ट्रीय भजन गायिका व सम्बोधि महिला मंडल सचिव श्रीमती डॉ. श्रीमती सुमन सोनी ने बताया कि गरबा रास में भीलवाड़ा शहर से बहुत सी टीमों ने अपनी अपनी प्रस्तुतियां दी। जिसमें लायन्स शक्ति ग्रूप, स्वीट एंड स्मार्ट ग्रुप, स्वर्णकार महिला मंडल ग्रूप, राधा कृष्णा महिला मंडल ग्रूप, खंडेलवाल महिला मंडल ग्रूप, अग्रवाल महिला मंडल ग्रूप आदि की प्रस्तुतियाँ सराहनीय रही। कोषाध्यक्ष अर्चना सोनी ने बताया की कॉमन राउंड भी रखे गये। निर्णायकगण पूर्व कॉफ्रेण्ड अध्यक्ष मोना शर्मा व अंतर्राष्ट्रीय कपल क्लब की राष्ट्रीय सचिव अनिता सोडानी ने प्रत्येक टीम में से प्रथम, द्वितीय व तृतीय का निर्णय लिया। जिनको डी.पी. ज्वैलर्स ने पारितोषिक दिये। अन्तर्राष्ट्रीय भजन गायिका डॉ सुमन सोनी के लाईव भजनो पर आए हुए सभी पदाधिकारियों और सभी संगठनों से आये हुए अध्यक्ष और सचिव ने भक्ति व नृत्यों का आनंद लिया। कार्यक्रम में सम्बोधि महिला मंडल अध्यक्ष मंजू पोखरना, लीला राठी, संगीता अग्रवाल, निशा सोनी, कान्ता मैलाना, आशा बियाणी, चेतना चपलोत, नीलू वागरानी, सुमन अग्रवाल, मंजू सिंह, रूपल सोनी, रिया सोनी, मधु काबरा, लाड सोनी, हीरा सोनी, पिंकी सोनी, उषा बियाणी आदि महिलायें उपस्थित थी।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C