गरीब एवं असहाय बच्चों की सहायतार्थ लिटिल पिकासो बाल कला प्रदर्शनी 24 को

पंकज पोरवाल | 20 Oct 2021 06:53

200 कलाकृतियों को किया जायेगा प्रदर्शित, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के कलाकार लेगें भाग

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाड़ा। आकृति कला संस्थान भीलवाड़ा, एल.एन.जे. समूह, ओसवाल गु्रप, ग्रीनवेली, अंकुर फर्नीचर, रसधारा सांस्कृतिक संस्थान एवं रमा कत्थक संस्थान के सहयोग से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्व. श्यामसुन्दर राजानी की पुण्यस्मृति में 24 से 31 अक्टूबर 2021 तक 7 दिवसीय बाल कला प्रदर्शनी का आयोजन स्थानीय आकृति आर्ट गैलेरी में किया जा रहा है। जानकारी देते हुए संस्थान के सचिव कैलाश पालिया ने बताया कि इस कला प्रदर्शनी में 3 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के बाल एवं युवा कलाकारों की विशाल कला प्रदर्शनी में 200 कलाकृतियों को प्रदर्शित किया जायेगा और इस प्रदर्शनी में होने वाली आमदनी को आगामी दीपावली के अवसर पर गरीब एवं असहाय बच्चां की सहायतार्थ खर्च किया जायेगा। साथ ही 7 दिन तक होने वाले इस आयोजन में कई कला गतिविधियां होगी, जिसमें राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के कलाकार भाग लेगें। गतिविधियां के अन्तर्गत जल रंग का लाईव ड्रेमोस्ट्रेशन, नाट्य कार्यशाला, नाटक, शास्त्रीय एवं अर्द्धशास्त्रीय नृत्यों पर आधारित कार्यक्रम, कार्टून, केरीकेचर, एडवेन्चर, सेल्फ डिफेन्स, फैन्स पेन्टिग आदि कार्यशालाऐं होगी। यह कार्यशालाऐं पूर्ण रूप से निःशुल्क होगी। कोई भी बाल कलाकार इसमें भाग ले सकता है।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C