गुर्जर समाज के लोगों ने दीपावली पर घाटा पूजन कर पितरों के श्राद्ध के लिए की कामना

दिनेश कुमार सुवालका | 05 Nov 2021 08:02

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, बनेड़ा देशभर में दीपोत्सव रोशनी का पर्व दीपावली को बड़े हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। वहीं जिले के उपखंड बनेड़ा के भटेड़ा डाबला व आस-पास के गांवों में गुर्जर समाज के लोगों द्वारा दीपावली पर्व पर घाटा पूजन की परंपरा की रस्म अदा कर अपने पितरों का श्राद्ध पक्ष तर्पण किया। पूर्वजों को याद कर उनके मोक्ष के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। डाबला के रामप्रसाद गुर्जर ने बताया कि दीपावली पर्व पर हमारे समाज के लोग अपने पूर्वजों की परंपरा अनुसार धार्मिक तालाब पर जाकर घाट की पूजा अर्चना करते हैं।और अपने पितरों के श्राद्ध तर्पण के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C