हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों का आक्रोश

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज | 23 Nov 2021 11:30

 आक्रोश जताते हुए हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी

दैनिक भीलवाड़ा न्यूजभीलवाड़ा में मंगलवार को हिंदू जागरण मंच की ओर से कांग्रेस के नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की लिखी किताब को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन से पहले हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों का भी विरोध किया। मंच के पदाधिकारियों का आरोप है कि इस विरोध प्रदर्शन को लेकर 4 दिन से वह पुलिस अधिकारियों से अनुमति मांग रहे हैं। लेकिन उन्हें इस प्रकार विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी गई है। मंच के कार्यकर्ताओं का विरोध है कि पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों द्वारा कांग्रेस के सभी विरोध प्रदर्शन को तुरंत अनुमति दी जा रही है। यह पुलिस प्रशासन का दोहरा व्यवहार है। इस किताब के पब्लिश होने के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार सुबह हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने अपना विरोध प्रदर्शन जताया। इस विरोध प्रदर्शन के तहत पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद के पुतले को जलाया। साथ ही सलमान खुर्शीद द्वारा लिखी गई किताब को बैन करने के लिए राष्ट्रपति के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन भी सौंपा गया। इस दौरान काफी संख्या में हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों द्वारा नारेबाजी की गई। कार्यकर्ताओं की मांग थी की देश में रहकर देश की संस्कृति और इतिहास के खिलाफ लिखना माफी के लायक नहीं है।


भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C