समाज के आर्थिक दृष्टि से कमजोर छात्रों के लिए ट्रस्ट हर प्रकार से कर रहा है आर्थिक सहयोग : वीरेंद्र शर्मा

पंकज पोरवाल | 29 Nov 2021 05:04

अखिल भारतवर्षीय महर्षि गौतम शैक्षणिक एवं परमार्थिक ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र पंचारिया का निंबार्क आश्रम पर किया स्वागत 

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाडा। अखिल भारतवर्षीय महर्षि गौतम शैक्षणिक एवं परमार्थिक ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र पंचारिया के अध्यक्ष बनने पर पहली बार भीलवाड़ा आने पर निंबार्क आश्रम पर स्वागत किया गया। इस दौरान जिले के सभी नए और पुराने ट्रस्टियो की मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें जिलाध्यक्ष एडवोकेट महावीर प्रसाद आचार्य ने अतिथियों को मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर स्वागत सत्कार किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के राष्ट्रीय समन्वयक राधेश्याम उपाध्याय का सम्मान किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि समाज के आर्थिक दृष्टि से कमजोर छात्रों के लिए ट्रस्ट हर प्रकार से आर्थिक सहयोग कर रहा है, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र पंचारिया ने ट्रस्ट से संबंधित सारी जानकारी ट्रस्टियों को दी और बताया कि ट्रस्ट में पूरी पारदर्शिता के साथ काम किया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विश्वास दिलाया कि आर्थिक दृष्टि से कमजोर विद्यार्थियों को रुपयों के अभाव में शिक्षा अधूरी नहीं छोड़ने देगा ट्रस्ट, मीटिंग में आजाद नगर इकाई अध्यक्ष प्रकाश तिवारी, शिव शर्मा, किशन शर्मा सत्यदेव पत्रियां, विजय व्यास, पंकज शर्मा, विजय शर्मा, गोपी दादा, दिनेश तिवारी, राकेश त्रिपाठी, बसंत बोहरा, सुरेश चंद्र उपाध्याय, गणपत शर्मा सहित कई प्रदाधिकारी व सदस्य उपस्थित

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C