पीपलून्द में दशकों पुरानी समस्या का हुआ समाधान

रविन्द्र सिंह राणावत | 24 Aug 2021 08:04

सामुदायिक शौचालय का हुआ निर्माण

1 लाख 46 हजार केंद्र सरकार, 84 हजार राज्य सरकार, 90 हजार ग्राम पंचायत से लगाकर निर्माण

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज जहाजपुर- उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत पीपलून्द के मुख्यालय पर आज स्वच्छ भारत अभियान ग्रामीण के अंतर्गत निर्मित सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण हुआ। सरपँच वेदप्रकाश खटीक ने बताया की बस स्टेण्ड के समीप सामुदायिक शौचालय व लघुशंकालय की दशकों पुरानी समस्या का समाधान कर दिया गया है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत सामुदायिक शौचालय का ग्राम पंचायत द्वारा महिला व पुरुषों के लिए अलग. अलग ब्लॉक का निर्माण करवा गया है। इस अवसर पर लाइनमेन बबलू साहू द्वारा स्वच्छता मिशन के सिपाही कालू हरिजन का सम्मान किया गया।

शौचालय शुभारंभ समारोह में पीपलून्द सरपँच वेदप्रकाश खटीक, वार्ड पंच दीपक खटीक, लादू लाल मीणा, गोविन्द गुर्जर, भागचन्द साहू , बालाजी परिसर विकास समिति के अध्यक्ष रतन पूरी, नोलाई माता परिसर विकास समिति के अध्यक्ष गोपाल मीणा, किसान मोर्चा पूर्व अध्यक्ष रमेश पारीक, भाजपा इकाई अध्यक्ष कजोड़मल साहू, उपाध्यक्ष दिनेश डाड़, देवेन्द्र बसेर,बबलू साहू,कारीगर घनश्याम रेगर व पूर्व उप सरपंच राजेश खटीक के कर कमलों से सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण किया।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C