सांवलिया सेठ मंदिर में पौष बड़ा महोत्सव, दुग्धाभिषेक एवं रामायण पाठ रविवार को

पंकज पोरवाल | 28 Dec 2021 02:44

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाड़ा। परम पूज्य माधव गो विज्ञान अनुसंधान संस्थान की ओर से नौगांवा में संचालित माधव गौशाला परिसर के सांवलिया सेठ मंदिर में अमावस्या पर 2 जनवरी रविवार को पौष बड़ा महोत्सव एवं रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। भगवान का दुग्धाभिषेक भी होगा। संस्थान के प्रचार सचिव दिलीप व्यास ने बताया कि कार्यक्रम के तहत अमावस्या पर गौशाला में प्रातः 6.30 बजे मंगला आरती, 8.15 बजे दुग्धाभिषेक, 10.15 बजे राजभोग आरती, दोपहर 12.15 बजे महाआरती, दोपहर 1 बजे से रामायण पाठ, सांय 6.15 बजे दीपोत्सव व सन्ध्या वन्दन होगा। इसके अलावा गौ माता की पूजा अर्चना, गो परिक्रमा, भक्तो द्वारा भजन सरिता होंगी। पाठ श्री रामधाम रामायण मंडल ट्रस्ट की ओर से होगा। संस्थान के अध्यक्ष राजकुमार बम्ब एवं सचिव सत्यप्रकाश गगड़ के अनुसार कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पास व्यवस्था से 7 जगह बसों की व्यवस्था की जाएगी। भक्तजन यह पास शिव प्रकाश लाठी एवं प्रहलाद भदादा से प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम को लेकर पांडाल की व्यवस्था राकेश तिवाड़ी, दुग्धाभिषेक व्यवस्था भंवरलाल दरगड, प्रसाद निर्माण मुकेश सेन, मुकेश धाकड़, सोनू सेन, प्रसाद वितरण राजू सेन, बबलू सेन, ओम टेलर, अनिल गहलोत, भारत पारीक, ग्रामीण सपंर्क दिलीप व्यास, झांकी सजावट मदनगोपाल कालरा, मदनलाल धाकड़, राजभोग श्रृंगार आरती पण्डित रमाकांत, पण्डित दीपक पाराशर, पण्डित राजू, स्टॉल कार्यालय की कैलाश लढ़ा को जिम्मेदारी दी गई है। बस व्यवस्था के तहत रामधाम से जाने वाली बस का प्रमुख राकेश सिंहल, लक्ष्मीनारायण मंदिर बस का प्रह्लाद सोनी व शिवप्रकाश लाठी, सुभाष नगर राम मंदिर बस का प्रमुख रामस्वरूप कोगटा, रामचन्द्र मूंदड़ा, शहीद चौक बस का प्रमुख प्रहलाद राय भदादा, बापूनगर आवरी माता मंदिर बस प्रमुख थानसिंह चन्देल, कृष्ण कुमार अग्रवाल, नीलकण्ठ महादेव मंदिर शास्त्रीनगर बस का प्रमुख नन्दकिशोर शर्मा, ओम अग्रवाल को बनाया गया है। 


भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C