सुवालका समाज खेलकूद प्रतियोगिता: बैडमिंटन मैचों के हुए रोचक फाइनल मुकाबले

महेन्द्र नागौरी | 28 Dec 2021 03:25

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाड़ा। अखिल राजस्थान सुवालका संघ ट्रस्ट के तत्वावधान में चित्रकूट धाम के बैडमिंटन कोर्ट में चल रही बैडमिंटन प्रतियोगिता के चौथे दिन मंगलवार को फाइनल मुकाबला हुआ।

अध्यक्ष लोकेश सुवालका व आयोजक समिति सदस्य मनीष सुवालका बसंत विहार ने दीप प्रज्वलित कर फाइनल मुकाबलों का शुभारंभ किया। मैचों में काफी रोमांच रहा, प्रतिद्वंद्वियों ने एक दूसरे को जबरदस्त कड़ी टक्कर देकर जीत हासिल की। सुवालका महिला मंडल प्रवक्ता ज्योति सुवालका मांडल ने बताया कि बैडमिंटन के आज हुए फाइनल मुकाबलों में अंडर 18 आयु बालिका वर्ग में देनिशा सुवालका, महिला वर्ग डबल में नीलम सुवालका व प्रियंका सुवालका, बालक वर्ग में तनिष्क सुवालका एवं पुरुष वर्ग में मनीष सुवालका उदयपुर व चिरायु सुवालका फाइनल विजेता रहे। सैकड़ों दर्शको ने मैच का लुफ्त उठाया। प्रवक्ता गौरव सुवालका ने बताया कि आज बारिश से मैदान में पानी भराव होने के चलते क्रिकेट व एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं स्थगित कर दी गई। जो कल सम्पन्न करवाई जाएगी।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C