पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को स्काउट-गाइड ने दी श्रद्धांजलि

बृजेश शर्मा | 24 Aug 2021 12:48

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज भीलवाड़ा- राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय भीलवाड़ा के तत्वाधान में आज पूर्व राज्यपाल राजस्थान एवं पूर्व संरक्षक राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड माननीय कल्याण सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन उनके चित्र पर माल्यार्पण कर, दीप प्रज्वलन व धूप बत्ती लगाकर किया गया। सी .ओ . गाइड अनीता तिवारी ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा में राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ भीलवाड़ा के सचिव प्रेम शंकर जोशी उप प्रधान मदन लाल शर्मा ने कल्याण सिंह के जीवन के स्मरणीय कार्यों पर प्रकाश डालते हुए देश हित में तथा स्काउट गाइड संगठन के संरक्षक के रूप में उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया स्थानीय संघ भीलवाड़ा के स्काउट, गाइड, रोवर , रेंजर ने माननीय कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा में भगवत कीर्तन किया तथा दो मिनिट की मौन प्रार्थना कर परमपिता परमात्मा से उनकी आत्मा को परम शांति एवं मोक्ष प्रदान करने की प्रार्थना की इस अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुभाष नगर की गाइडर संगीता व्यास के साथ गाइड शिवानी साहू, प्रियंका रेगर ,नेहा वैष्णव माणिक्य लाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय के रोवर अंकित दांगी, पवन बावरी आजाद ओपन रोवर क्रु के रोवर विनोद तेली मीरा ओपन रेंजर टीम की रेंजर प्रीतिमां कंवर राठौड़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुभाष नगर के स्काउट कुश कुमार साहू ,उमेश मेघवंशी स्काउटर नरेश वैष्णव, राधेश्याम शर्मा ने माननीय कल्याण सिंह को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C