भाजपाओबीसी मोर्चा ने मनाई सावित्रीबाई फुले जयंती

महेन्द्र नागौरी | 03 Jan 2022 06:43

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाड़ा। सोमवारा को भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा सावित्री बाई फुले जयंती मनाई गई । प्रथम भारतीय महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की जयंती माता सावित्रीबाई फुले सर्कल महिला आश्रम माली खेड़ा में मनाई गई ।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि बीजेपी जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने माता सावित्री बाई फुले की तस्वीर पर माल्यार्पण किया, इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लड़कियों की शिक्षा के विरोध के बावजूद उन्हें शिक्षित करने का प्रण लिया स्त्री शिक्षा के लिए न केवल संघर्ष किया बल्कि पहली बार उनके लिए बालिका विद्यालय की भी स्थापना की इस अवसर पर उन्हें याद किया गया, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश सेन, ओबीसी मोर्चा प्रभारी आजाद शर्मा, ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री ताराचंद सेन, ओबीसी मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष रवि पुरी गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष निर्मल सेन, मीडिया प्रभारी दिनेश माली जिला मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार माली, दुर्गा लाल मावर, राजू ढिबरिया, शांतिलाल सुथार ,कमल माली, संपत भांग ,बंटी जैन गोपाल माली आदि कई पदाधिकारी उपस्थित थे ।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C