संगठन के विभिन्न अभियानों में अल्पसंख्यक मोर्चा निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका: कैलाश जीनगर

पंकज पोरवाल | 06 Jan 2022 04:43

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला प्रभारी कैलाश जीनगर के सानिध्य में महत्त्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

दैनिक भीलवाड़ान्यूज़, भीलवाड़ा। भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली के निर्देशानुसार अल्पसंख्यक मोर्चा की महत्त्वपूर्ण बैठक मोर्चा जिला प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष कैलाश जीनगर के सानिध्य में जिला कार्यालय पर आज दोपहर सम्पन्न हुई, जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मोर्चा प्रभारी कैलाश जीनगर ने पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें सामूहिक प्रयास से मोर्चा की संगठन संरचना को मजबूती प्रदान करनी है। साथ ही संगठन द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न अभियानों में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है, जिसमें मुख्यतः ‘कमल पट्टिका अभियान’, आजीवन सहयोग निधि अभियान सहित अन्य कार्यक्रम जो संगठन द्वारा निर्धारित किए गए हैं उन्हें पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ पूरा करना है। मोर्चा महामंत्री एडवोकेट इमरान काजी ने कहा कि हमें केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा लागू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों तक पहुँचाकर उन्हें लाभांवित करना चाहिए। ताकि आमजन में मोदी सरकार के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हो। कमल पट्टिका अभियान की जिला संयोजक मीनाक्षी नाथ ने कहा कि बहुत जल्द अल्पसंख्यक मोर्चा के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के निवास स्थान पर ‘कमल पट्टिका’ लगाई जाकर अभियान को और अधिक प्रभावशाली व गतिशील बनाया जायेगा। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि इस अवसर पर जिला सह संयोजक शहजाद सिलावट (बिट्टू), प्रताप मण्डल अध्यक्ष मुस्तफा खान पठान ने भी अपने विचार व्यक्त किये। जिला मंत्री अख्तर खान पठान ने आजीवन सहयोग निधि के लिए सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों से सम्पर्क कर अधिक से अधिक सहयोग राशि एकत्रित करने का आह्वान किया। अन्त में धन्यवाद सुभाष मण्डल अध्यक्ष कमालुद्दीन मंसूरी ने किया।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C