मास्क वितरण कार्यक्रम के आठवें दिन 145 को काढ़ा पिलाया एवं 125 को मास्क वितरित कर मास्क लगाने हेतु किया प्रेरित

धर्मेन्द्र कोठारी | 14 Jan 2022 02:42

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाडा। भारत विकास परिषद महाराणा प्रताप शाखा द्वारा बढ़ते हुये कोविड-19 की रोकथाम हेतु मास्क वितरण कार्यक्रम के आठवें दिन आज दिनांक 14 जनवरी 2022 को गणेश मंदिर तिराहे बसंत विहार में रखा गया, उसके पश्चात् छबीले हनुमान मंदिर आजाद नगर में काढ़ा वितरण का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम प्रभारी प्रदीप अग्रवाल व नरेन्द्र सेन ने बताया कि चौराहे पर आने जाने वाले सभी आमजनों को 125 मास्क वितरण किया गया एवं छबीला हनुमान मंदिर में 145 लोगों को काढ़ा वितरण किया गया एवं सभी को मास्क पहनने हेतु प्रेरित किया गया। शाखा सचिव लक्ष्मी लाल शर्मा ने बताया कि 15 जनवरी 2022 शनिवार को मास्क वितरण का कार्यक्रम अजमेर चौराहे पर किया जायेगा एवं काढ़ा वितरण कार्यक्रम छबीला हनुमान मंदिर आजाद नगर पर 20.01.2022 तक किया जाएगा। कार्यक्रम में गोविन्द सोडाणी, शहर समन्वय किशोर गौतम, दलपत सिंह राठौड़, गोविन्द राठी, राजेश बंसल, सुभाष लढ़ा, पवन राठी, पंकज अग्रवाल, प्रमोद राठी आदि सदस्यों का सहयोग रहा।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C