कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंद छात्राओं को वितरित किए स्वेटर

राजेश जीनगर | 17 Jan 2022 03:34

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाड़ा। भाजपा महिला मोर्चा ने नया समेलिया में कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्कूली छात्राओं को स्वेटर वितरित किए। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंजू पालीवाल के निर्देशानुसार महिला मोर्चा जिला आईटी प्रभारी सोनिया पारीक ने नया समेलिया गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्कूल में बढ़ती सर्दी को देखते हुए गरीब बच्चों को स्वेटर जर्सी वितरित किए। इस दौरान प्रधानाध्यापक बसंत कुमार, रेखा शर्मा, सुरेखा, गीता बाला शर्मा, सुनील कुमार, सावित्री पारीक, ज्ञानमल, मधुबाला, आईटी प्रभारी सोनिया पारीक दीपिका कंवर, गुड्डी माली, टोना माली आदि उपस्थित रही।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C