गौशाला में जन्म दिवस बनाकर समाज के युवाओं को बहुत अच्छी दी सीख : महेंद्र सिंह राठौड़

पंकज पोरवाल | 18 Jan 2022 01:14

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाडा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के हुरडा तहसील संगठन मंत्री धन सिंह राठौड़ का जन्मदिवस गुलाबपुरा गोपाल गौशाला में बनाया गया, जिसमे गायो को गुड़ व हरा चारा खिलाया गया। इस दौरान अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट द्वारा धन सिंह का माला व साफा पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया। प्रदेश महामंत्री एवं जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि धन सिंह राठौड़ के द्वारा गौशाला में जन्मदिवस बनाकर समाज के युवाओं को बहुत अच्छी सीख दी है। इसी प्रकार हमें व्यर्थ के खर्चों से बचना चाहिए गौ सेवा मनुष्य जीवन का एक परम धर्म है। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री एसएस शेखावत, जिला सहसंगठन मंत्री व तहसील अध्यक्ष मंगल सिंह राणावत, एडवोकेट शिवनाथ सिंह राठौड़ फतेह सिंह सोलंकी भंवर सिंह हाडा , तहसील महामंत्री घनश्याम सिंह राठौड़ ज्ञान सिंह राजेंद्र सिंह राजावत, भारत सिंह राजावत भवानी सिंह राठौड़ धर्मराज सिंह बलवीर सिंह हेमेंद्र सिंह , राजेंद्र सिंह खामोर ,विजेंद्र सिंह अरविंद सिंह राजेंद्र सिंह भंवर सिंह देवेंद्र सिंह चुंडावत अर्जुन सिंह शैतान सिंह वीरेंद्र सिंह अजय सिंह राठौड़ इत्यादि मौजूद रहे।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C