तेली महिला मंडल ने राजस्थान सरकार का आभार जताया

महेन्द्र नागौरी | 25 Aug 2021 09:38

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज भीलवाड़ा- शहर के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल हरणी महादेव मंदिर पार्क में अखिल भारतीय तेली महासभा महिला मंडल ने तीज का लहरिया महोत्सव मनाया । इस अवसर पर महिला जिलाध्यक्ष आशा पचलोडिया ने राजस्थान सरकार द्वारा, रक्षाबंधन के त्यौहार पर,महिलाओं को रोडवेज द्वारा निशुल्क यात्रा करवाने के आदेश पर, अखिल भारतीय तेली महासभा महिला मंडल ने आभार जताया और कार्यकारिणी ने संकल्प लिया कि जब भी सफर करेंगी,रोडवेज बस से ही सफर करेगी । इस मौके पर रेखा तेली, आशा साहू, आशा पचलोडिया, आशा तेली,रेखा नैणावा, ललिता तेली, मंजू साहू, विमला साहू, आशा जादम,मनभर तेली, संतोष तेली, शोभा तेली, माया साहू, जमुना तेली, संतोष साहू, लादी तेली, ललिता साहू, विनीता साहू, सुशीला तेली, शांति तेली ,मोनिका साहू , बाली तेली सहित कई महिलाएं उपस्थित रही ।


भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C