पूर्व भाजपा नेता ने किया सब इंस्पेक्टर से रेप

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़ | 29 Jan 2022 01:28

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़। पूर्व भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगा है। यह गंभीर आरोप भीलवाड़ा शहर के थाने में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर ने लगाया है। उसने अपनी रिपोर्ट में अजमेर निवासी पलाड़ा सहित 12 के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। इसमें नागौर के पूर्व ASP संजय गुप्ता भी शामिल हैं। पीड़ित ASI का आरोप है कि भीलवाड़ा पुलिस लाइन स्थित उसके क्वार्टर पर भंवर सिंह ने साल 2018 से 2021 तक कई बार शादी का झांसा देकर रेप किया है। इसके सबूत महिला के पास हैं। महिला मूल रूप से अजमेर के मसूदा की रहने वाली है। प्रताप नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भीलवाड़ा के पुलिस लाइन में रहने वाली ASI ने मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में भंवर सिंह के ड्राइवर रविंद्र, पीए किशन पुरी, बॉडीगार्ड करण, बजरंग, विजय, संग सा, मनीषा, धीरज, महिला कॉन्स्टेबल रश्मि, नागौर के ASP संजय गुप्ता व शिव बन्ना का नाम भी शामिल है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जबरदस्ती रेप के बाद शादी का झांसा

ASI ने बताया कि उसने वर्ष 2018 में पलाड़ा से ट्रांसफर के लिए नागौर के तत्कालीन ASP संजीव गुप्ता के कहने पर सम्पर्क किया था। विधानसभा चुनाव के दौरान भंवर सिंह ASI के पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर पर आया। रिवॉल्वर दिखाकर रेप किया। विरोध जताने पर शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद कई बार अलग-अलग स्थानों पर उसके साथ रेप करता रहा।

जान का खतरा होने से दर्ज करवाया मामला

पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि अप्रैल 2021 में वह जोधपुर गई थी। जहां भंवर सिंह पलाड़ा व अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की थी। उसके फोटो को वायरल करने की धमकी दी थी। इसके बाद से पीड़िता के पास धमकी भरे फोन आ रहे हैं। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि उसे डर है कि उसकी हत्या की जा सकती है। उसे गंभीर मामले में फंसाया जा सकता है। इसके चलते पीड़िता ने थाने में मामला दर्ज करवाया।

मामले की जांच करेंगी SP चंचल मिश्रा

भीलवाड़ा SP आदर्श सिद्धू ने बताया कि महिला सब इंस्पेक्टर की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में मुख्य आरोपी भंवर सिंह पलाड़ा के साथ 12 लोगों के नाम दर्ज हैं। इनमें एक ASP का नाम भी शामिल है। इस पूरे मामले की जांच शाहपुरा SP चंचल मिश्रा करेंगी। चंचल मिश्रा इससे पहले आसाराम के मामले में जांच कर चुकी हैं।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C