शहीद दिवस पर कांग्रेसियों ने बापू को याद किया, 2 मिनट मौन रखा

महेन्द्र नागौरी | 30 Jan 2022 01:43

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाडा। राष्ट्रपितामहात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर रविवार को कांग्रेसियों ने उनको याद किया। जिला कांग्रेस दफ्तर में तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया और 2 मिनट का मौन रखकर श्रृद्धांजलि दी गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाई तथा उनके सत्य अहिंसा के सन्देश को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार किया गया हैं। गांधीजी द्वारा दिये गये सन्देश आज के समय भी प्रासंगिक है उन्ही पर चलकर हम सभी देश-प्रदेश और समाज के नव-निर्माण में भागीदारी निभाएं। जिला संगठन महासचिव महेश सोनी ने बताया कि पुष्पांजलि कार्यक्रम में मधु जाजू, भंवर गर्ग, डॉ. प्रदीप व्यास, हेमराज आचार्य, मुकेश शास्त्री, मेवाराम खाईवाल, रफीक शेख, योगेष सोनी, अशोक जैन, रोशन महात्मा, लाजपत आचार्य, प्रकाश शर्मा, भगत प्रजापत, शिवराज सुराणा, मुकेश खोईवाल, प्रीतम सुवालका, राकेश पाटनी, दीपक व्यास, सुमन कुमार सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C