बजट 2022: आम आदमी को झटका, लेकिन 60 लाख नई नौकरियां, डिजिटल करेंसी लॉन्च का एलान

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़ | 01 Feb 2022 09:34

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पूर्णकालिक वित्त मंत्री के रूप में अपना चौथा और मोदी सरकार 10वां आम बजट पेश किया। इस बार के बजट में आम आदमी की उम्मीदों को एक बाद फिर से झटका लगा है। दरअसल, इस बार भी सरकार की ओर से आयकर स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, कुछ मामलों में आम आदमी को राहत देने की घोषणाएं भी की गई हैं। जैसे कि आयकर रिटर्न फाइल करने में हुई गड़बड़ी को सुधारने के लिए दो साल का समय दिया गया है। देश में 80 लाख नए घर बनाए जाएंगे और 60 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा आरबीआई की ओर से इस साल डिजिटल करेंसी लॉन्च किए जाने का एलान किया गया है। संसद में जब उन्होंने 90 मिनट की बजट स्पीच शुरू की तो लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मुस्कुराते हुए कहा कि मंत्रीजी आज डिजिटल बजट पढ़ रही हैं।

बजट 2022 की 22 प्रमुख घोषणाएं

  1. इस साल देश में 60 लाख नई नौकरियां उपलब्ध कराई जाएंगी।  
  2. 2.37 लाख करोड़ रुपये की एमएसपी सीधे किसानों के खाते में भेजी जाएगी। 
  3. डाकघरों में एटीएम सुविधा दी जाएगी, पोस्ट ऑफिस में डिजिटल सुविधाएं मिलेंगी।
  4. आईटीआर में गड़बड़ी सुधारने के लिए करदाताओं को 2 साल का समय दिया गया।
  5. पीएम गतिशक्ति परियाजोना को तीन सालों में आगे बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित।  
  6. 80 लाख नए मकान बनाए जाएंगे, इस पर 48 हजार करोड़ खर्च किए जाएंगे।
  7. 400 नई पीढ़ी की वंदे भारत रेलें अगले तीन सालों में चलाई जाएंगी।
  8. साल 2022 में 5जी सेवा की शुरुआत होने की घोषणा की गई। 
  9.  गंगा किनारे 5 किलोमीटर के दायरे में जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा। 
  10. रिजर्व बैंक (आरबीआई) इस साल अपनी डिजिटल करेंसी लॉन्च करेगी।
  11. 1486 अनुपयोगी क़ानूनों को खत्म किए जाने का एलान किया गया।
  12. प्राइवेट क्रिप्टोकरेंसी से होने वाली आय पर 30 फीसदी का टैक्स देना होगा। 
  13. वित्त मंत्री ने कहा कि इस साल से चिप लगे ई-पासपोर्ट मुहैया होंगे।
  14. राज्य कर्मचारी एनपीएस में 14 फीसदी अंश दे सकेंगे। 
  15. सेस की जगह नया कानून लाए जाने का एलान किया गया। 
  16. पीपीपी मॉडल के जरिए रेलवे गुड्स सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा।
  17. कक्षा 1 से 12वीं तक की पढ़ाई क्षेत्रीय भाषा में होगी। 
  18. रक्षा में अनुसंधान के लिए 25% बजट, उत्पादन का आयात कम करेंगे।
  19. वित्त मंत्री के अनुसार, 25 हजार किलोमीटर के हाइवे बनाए जाएंगे।
  20. सहकारी संस्थाओं का टैक्स घटाकर 15 फीसदी करने की घोषणा की गई। 
  21.  कॉरपोरेट टैक्स में बदलाव करते हुए इसे 18 फीसदी से घटाकर 15 फीसदी किया।
  22. बजट 2022 में एलान किया गया कि 2 लाख आंगनबाड़ी को अपग्रेड किया जाएगा।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C