भाजपाइयों ने कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी कर एडीएम को दिया ज्ञापन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूनिया की गिरफ्तारी और लाठी चार्ज के विरोध में धरना प्रदर्शन

महेन्द्र नागौरी | 02 Feb 2022 01:49

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाड़ा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया सहित भाजपा कार्यकर्ताओं पर रीट की परीक्षा मे हुई भयंकर धांधली को लेकर किए जा रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बावजूद निर्मम लाठी चार्ज व गिरफ्तारी के विरोध में प्रदेश भाजपा के आव्हान पर भाजपाइयो ने बुधवार को जिला कलेक्ट्री के बाहर भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली के नेतृत्व में सड़को धरना प्रदर्शन कर हाथो मे तख्तियां लेकर नारेबाजी के बाद अतिरिक्त जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम पर ज्ञापन दिया। जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया की गिरफ्तारी के विरोध में एवं रीट परीक्षा में सीबीआई जांच को लेकर आज भाजपा जिला अध्यक्ष लादू लाल तेली ने ज्ञापन सौंपा।

 इस मौके तेली ने कहा की सन् 2020 की रीट की परीक्षा होने से पूर्व ही करोड़ों रूपये के लेन-देन कर कांग्रेस की भ्रष्ठ राज्य सरकार के मंत्रियों पदाधिकारियों की मिलीभगत से आउट कर अपने चहेतों को फायदा पहूंचाने का घिनोना कार्य कर लाखों छात्र - छात्राओं का भविष्य बर्बाद कर दिए जाने को लेकर भाजपा ने कड़ा विरोध जाहिर किया है।भाजपा जिला अध्यक्ष लादू लाल तेली ने कहा कि इस घटनाक्रम के विरोध में भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया व भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जयपुर में धरना प्रदर्शन कर सीबीआई जाँच की मांग की । जिस पर राजस्थान की अराजक कांग्रेस सरकार ने लाठियां भांजी जिससे अनेक कार्यकर्ता घायल हुये व प्रदेश अध्यक्ष पुनिया की अवैधानिक गिरफ्तारी कर निंदनीय व हिटलरशाही कार्य किया। इस निंदनीय कार्य में जो भी अधिकारी व सरकार के मंत्री सम्मिलित है उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही कर व रीट परिक्षा पर्चा लीक मामले की सीबीआई जाँच कि मांग की है । जिलाध्यक्ष तेली ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ रही है आम जनता की रक्षा करने वाले पुलिस भी सुरक्षित नहीं है बेरोजगार गरीब सहित हर वर्ग दुखी है ऐसी आम जनता की विरोधी सरकार को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। इस दौरान नगर परिषद उप सभापति रामलाल योगी, उप जिला प्रमुख शंकर गुर्जर भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल दाधीच पूर्व नगर परिषद सभापति दिनेश शर्मा जिला महामंत्री बाबूलाल टाक मुरलीधर जोशी कन्हैयालाल स्वर्णकार कमल सिंह पुरावत,प्रशांत मेवाड़ा हमीद मोहम्मद शेख राजकुमार आंचलिया उम्मेद सिंह राठौड़ मुकेश शर्मा  जिला उपाध्यक्ष प्रह्लाद त्रिपाठी कैलाश जीनगर जिला मंत्री राधेश्याम सोमानी अनिल चौधरी अनिल पारीक जिला कोषाध्यक्ष ललित अग्रवाल आजाद शर्मा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश सेन इमरान कायमखानी मंजू पालीवाल कुलदीप शर्मा पूरण डीडवानिया महेंद्र मीणा तेजेंद्र गुर्जर पूर्व उप सभापति मुकेश शर्मा मंडल अध्यक्ष किशोर सोनी घनश्याम सिंगीवाल अनिल सिंह जादोन सावर नाथ योगी भंवर खारोल,जगदीश सेन लादू लाल गुर्जर दीपक खटीक गोविंद पुरोहित, गोवर्धन सिंह कटार सहित भाजपा जनप्रतिनिधि पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C