अज्ञात चोरों ने शिव मंदिर को बनाया निशाना

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़ | 03 Feb 2022 08:33

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाड़ा़। शहर में चोरों ने एक मंदिर को निशाना बनाकर नाग चुरा लिया। इसे लेकर श्रद्धालुओं में रोष है। 

भीमगंज पुलिस के मुताबिक सांगानेरी गेट क्षेत्र स्थित शिव मंदिर को बीती रात चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने यहां से पीतल का नाग चुरा लिया। बताया गया है की मन्दिर का दरवाजा खुला था। ताला भी नहीं लगाया हुआ था। उधर, सुबह वारदात का पता तब चला, जब पूजा अर्चना के लिए पुजारी मंदिर पहुंचे। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी। 

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C