घर के बाहर खड़ी बाइक को चोरी करने आए दो हमलावर पकड़े गए

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज | 05 Feb 2022 09:35

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज। जिले में बाइक चोरी करने आए बदमाशों ने युवक को चाकू मार दिया। आस-पास के लोगों के दो हमलावर को पकड़ा। दो बदमाश भाग गए। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार सवाईपुर कस्बे में रहने वाले राधेश्याम जाट की बाइक घर से बाहर खड़ी थी। शनिवार तड़के चार बदमाशों ने बाइक चोरी का प्रयास किया। मकान मालिक जाट ने चोरों को देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। एक बदमाश ने चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया। आवाज सुनकर पड़ोसियों के आने पर दो बदमाश भाग गए। दो हमलावर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। मकान मालिक को काफी चोटें आई हैं। पुलिस भागे बदमाशों की तलाश कर रही है।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C