नर्बदा जयंती महोत्सव सोमवार को, भीमेश्वर महादेव मंदिर में 501 दीपकों से जगमगाएगी तालाब की पाल

पंकज पोरवाल | 06 Feb 2022 02:03

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाड़ा। तेजाजी चैक में तालाब की पाल पर स्थित भीमेश्वर महादेव मंदिर में 7 फरवरी सोमवार को नर्बदा जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव के तहत तालाब की पाल 501 दीपकों से जगमगाएगी। अभिषेक, महाआरती व आतिशबाजी के साथ भजन संध्या का आयोजन भी होगा। मन्दिर के पंडित भरतराम जोशी (दयालु गुरु) ने बताया की नर्बदा जयंती के दिन नमक नहीं खाने से व्यक्ति ऋण मुक्त होता है। भक्त प्रह्लाद खटीक ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया की सोमवार सुबह मन्दिर में अभिषेक होगा। शाम को 501 दीपक जलाकर दीपदान किया जाएगा। शाम 6.30 बजे महाआरती होगी। शाम 7.00 बजे महाप्रसाद का भोग लगेगा। रात 8.00 बजे स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन संध्या का आयोजन होगा। देर रात तक भव्य आतिशबाजी होगी।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C