पदम प्रभु के महा मस्तकाभिषेक

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़ | 20 Feb 2022 07:23

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाड़ा। शहर के बापू नगर में स्थित पदम प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में आज पदम प्रभु भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर महा मस्तकाभिषेक एवं निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया। मंगलाष्टक करने के बाद पूनम चन्द सेठी के मुखारविंद से श्रावको द्वारा सभी प्रतिमाओं पर 108 रिद्धि मंत्रों द्वारा अभिषेक किया गया। इस उपरांत ऋषभ कुमार कासलीवाल ने बड़े बाबा पदम प्रभु भगवान पर, रूपेश कुमार कासलीवाल ने आदिनाथ भगवान पर, विकास कुमार पाटोदी ने मुनीसुव्रतनाथ भगवान पर, महेंद्र कुमार अग्रवाल ने शांतिनाथ भगवान पर, एवं मोहनलाल सेठी परिवार द्वारा पार्श्वनाथ भगवान पर शांति धारा की। इस दौरान देव- शास्त्र- गुरु एवं पदम प्रभु भगवान की पूजा अर्चना कर पुण्यार्जक समरथ लाल, राजेंद्र कुमार सोगानी परिवार द्वारा मुख्य निर्वाण लाडू को निर्वाण कांड पाठ द्वारा श्रीजी के समक्ष चढ़ाया गया एवं सभी श्रावको ने भी अनुमोदना की। पदम प्रभु भगवान के जयकारों से सारा वातावरण गूंज उठा। सभी श्रावक- श्राविकाऐ ने इस मांगलिक कार्यक्रम को देखकर हर्षित हो धन्य हुए। प्रचार प्रसार मंत्री प्रकाश पाटनी ने बताया कि वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव के बाद पदम प्रभु भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाने का प्रथम अवसर था।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C