राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए जागरूकता रैली निकाली

महेन्द्र नागौरी | 21 Feb 2022 11:36

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाड़ा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 12मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया जा रहा है। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न कम्पउण्डेबल प्रकरणों यथा सिविल, फौजदारी तथा राजस्व प्रकरणों में लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण किया जायेगा। इसी को लेकर आज जिला मुख्यालय स्काउट गाईड कायार्लय पर सचिव (अपर जिला न्यायाधीश) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भीलवाड़ा महेन्द्र कुमार दवे द्वारा विधिक जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाई गई। विधिक जागरूकता रैली द्वारा पोस्टर बैनर के माध्यम से लोकअदालत के फायदे तथा सुलभ न्याया के बारे में जागृत किया गया। विभिन्न चैराहा रोडवेज बस स्टेण्ड कृषि उपज मण्डी, जेल चैराह आदि जगह से होती हुई जागरूकता रैली पुनः स्काउट गाईड मुख्यालय पर समाप्त हुई। रैली के दौरान प्रेमशंकर जोशी सहायक लीडर ट्रेनर स्काउट, सी.ओं गाईड अनिता तिवारी, गाईड प्रशिक्षक रामकन्या जीनगर, स्काउट प्रशिक्षक आयुष सैनी आदि उपस्थित थे।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C