घर में घुसे दो चोरो को ग्रामीणां ने दबोचा, सूने घर में आराम से खाना खाकर की चोरी

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज | 26 Feb 2022 11:05

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज। जिले के बड़लियास थाना इलाके में एक सूने मकान में चोर घुसे और आराम से खाना खाया। सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लेकर भागे तो आस-पास के लोगों ने पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पकड़ा। अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मीटिंग लेकर चोरियां रोकने के लिए ग्रामीणों को जागरुक किया था। इसके बाद से ग्रामीणों ने

बीती रात दो बदमाशों को ग्रामीणों ने दबोच लिया।

पुलिस ने बताया कि सोंलकिया का खेड़ा के रहने वाले देवा लाल सुथार के घर में शुक्रवार रात चोर घुस गए। देवालाल का परिवार मंदिर में जागरण में गया था। घर पर भोग के लिए भोजन बनाकर रखा था। सूने मकान में चोर घूसे और अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लेकर भाग गए। आवाज आने पर पड़ोसियों बाहर आए और दोनों चोरों को पकड़ लिया। एक अन्य चोर सामान लेकर भाग गया। ग्रामीणों ने बताया कि दो अन्य चोर चोरी का माल लेकर फरार हो गए।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C