24 घंटे बाद भी जले हुए शव की नहीं हुई शिनाख्त

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज | 01 Mar 2022 06:51

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज।भीलवाड़ा के पुर थाना इलाके के समोड़ी के पास जंगल में लगी आग के बीच मिले शव का 24 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं पुलिस इस मामले को हत्या का मान रही है। पुलिस ने शव की स्थिति को देख हत्या के बाद आग लगाने की आशंका जताई है। साथ ही इसी से जंगल में आग लगने की बात मानी जा रही है। पुलिस को इस शव के पास जूते, डिब्बा और मृतक के गले में मिले लॉकेट से पहचान करने की कोशिश की जा रही है। वहीं मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा रखी है

पुर थाना प्रभारी गजराज चौधरी ने बताया कि सोमवार शाम को थाना क्षेत्र के सामोड़ी के पास एक पहाड़ी की ढलान में बबूल के पेड़ों में आ लग गई थी। जिसकी जानकारी मिलने के बाद दमकल की टीमें आग बुझाने के लिए पहुंची थीं। वहां आग बुझाने के दौरान एक शव मिला था। शव आग में पुरी तरह से जल चुका था। जिससे उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। मृतक की उम्र लगभग 30 साल मानी जा रही है। अभी शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया था। पुलिस सबसे पहले मृतक की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C