शाहपुरा में अणुव्रत समिति का गठन, तेजपाल उपाध्याय अध्यक्ष नियुक्त
दैनिक भीलवाड़ा न्यूज- शाहपुरा में अणुव्रत समिति का गठन केंद्रिय समिति के निर्देश पर किया गया है। माताश्रय भवन में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से समिति की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें समिति के अध्यक्ष पद पर शिक्षा विभाग के पूर्व उपनिदेशक तेजपाल उपाध्याय को नियुक्त किया गया है। बाद में अध्यक्ष द्वारा घोषित कार्यकारिणी में गोपाल लाल पंचोली को मंत्री, सत्यकाम जोशी को उपाध्यक्ष, दिनेश शर्मा बंटी को संयुक्त मंत्री, कैलाशचंद्र शर्मा को संगठन मंत्री बनाया गया है।
उपाध्याय ने बताया कि इसके अलावा मार्गदर्शक परामर्श समिति का गठन किया गया है जिसमें राजेंद्र चौधरी, हरिराम वर्मा, गोपीचंद रेगर, रघुनाथ दास वैष्णव, रामप्रसाद पारीक, मूलचन्द पेसवानी को सदस्य बनाया गया है। साथ ही संरक्षक मंडल में लक्ष्मीलाल गांधी, रामस्वरूप काबरा व सोमेश्वर व्यास को शामिल किया गया है। मंत्री गोपाल लाल पंचोली ने बताया कि केन्द्रिय समिति अणुविभा के निर्देशों पर शाहपुरा समिति कार्य करेगी तथा क्षेत्र की आवश्यकता के अनुसार यहां पर अणुव्रत सिद्वांतों की क्रियान्विति के लिए कार्य किया जायेगा।
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम

लोकप्रिय खबरें
- यूनिसेफ टीम ने किया जिला वैक्सीन भण्डार का निरीक्षण
- चारभुजा नाथ के 30 नवंबर को दो ध्वजा अर्पण की जाएगी
- नोटिफिकेशन जारी: देश में नागरिकता संशोधन कानून लागू, शरणार्थियों को नागरिकता मिलेगी
- दिल्ली में कार्यसमिति की बैठक आज, चिंतन शिविर से ठीक पहले एक साथ जुटेंगे कांग्रेसी नेता
- भाविप महाराणा प्रताप शाखा ने किए 150 मास्क वितरित