एक पक्ष ने निकाली आक्रोश रैली, दूसरे पक्ष ने किया बनेड़ा बंद

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज | 12 Mar 2022 06:43

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज। भीलवाड़ा के मांडल में 45 साल से कोर्ट के आदेश पर बंद धार्मिक स्थल को खोलने पर विवाद बढ़ता जा रहा है। दो समुदाय आमने-सामने है। गुर्जर समाज के युवा ने गुरुवार रात गेट का ताला तोड़ा था। युवक का शुक्रवार को वीडियो भी सामने आया था।

युवक का विरोध-प्रदर्शन बढ़ने लगा है। दो समुदाय के संगठनों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की। एक समुदाय ने शुक्रवार शाम घटना के विरोध में प्रदर्शन किया था। मांडल एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर विवादित धार्मिक स्थल का ताला तोड़कर वीडियो फैलाने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। इसके विरोध में आज दूसरे समुदाय के लोगों ने बनेड़ा कस्बे को बंद रखा। एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर दूसरे सामाजिक संगठनों के खिलाफ नारेबाजी करने पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस भी युवक की तलाश कर रही है।

मांडल कस्बे में दो समुदाय के बीच एक भूखंड पर बने धार्मिक स्थल को लेकर पिछले 45 साल से विवाद चल रहा है। यह मामला हाई कोर्ट में चल रहा है। हाई कोर्ट ने इस धार्मिक स्थल का ताला लगवाकर चाबी मांडल थाने में रखवा रखी है। शुक्रवार को गोपाल बस्सी नाम के युवक ने एक वीडियो बनाया। उसने कहा कि इस विवादित धार्मिक स्थल का ताला तोड़ दिया और ध्वजा चढ़ाई थी।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C