अखिल राजस्थान सुवालका समाज की महिलाओं ने मनाया फागोत्सव

दिनेश कुमार सुवालका | 14 Mar 2022 07:51

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाड़ा अखिल राजस्थान सुवालका संघ ट्रस्ट भीलवाड़ा चित्तौड़गढ़ राजसमंद के तत्वाधान में महिला सेवा समिति के सानिध्य में सुवालका समाज के छात्रावास आजाद नगर भीलवाड़ा में सोमवार को सुवालका समाज की महिलाओं द्वारा फागोत्सव मनाया गया। महिला सेवा समिति की प्रवक्ता ज्योति सुवालका ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि भजन गायिका कालरा दीदी के द्वारा श्री राधा कृष्ण के भजनों पर कीर्तन किया गया। समाज की सभी महिलाओं द्वारा राधा कृष्ण की पात्र बनी बालिकाओं संग होली खेली गई। और सभी महिलाओं ने उत्साह उमंग के साथ भजन कीर्तन कर गुलाल की होली खेली। अखिल राजस्थान सुवालका संघ ट्रस्ट के अध्यक्ष लोकेश सुवालका एवं महिला सेवा समिति के अध्यक्ष नूतन सुवालका द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाली बालिकाओं को पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट अध्यक्ष लोकेश सुवालका व महिला सेवा समिति अध्यक्षा नूतन सुवालका विशेष अतिथि विनीता ताबड़िया और सुमन त्रिवेदी रही।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C