पेड़ पर लटका मिला विवाहिता का शव

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज | 30 Mar 2022 10:47

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज। जिले के पोटलां क्षेत्र की काली मंगरी के खेतों के रास्ते पर एक महिला का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। इसके बाद ही फंदे से शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया गया।

 पुलिस ने बताया कि पोटला में काली मंगरी खेतों के रास्ते पर महिला का शव पेड़ पर लटका देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। जहां महिला का शव पेड़ पर फंदे से झूलता मिला। उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। आस.पास के खेतो में मौजूद लोगों से शव की पहचान करवाई गई। इन लोगों ने शव की पहचान लादी देवी 26 पत्नी सुरेशचंद बेरवा निवासी मालीखेड़ा के रूप में की। बताया गया है कि यह महिला अपने ससुराल मालीखेड़ा में ससुराल पक्ष से अलग चार साल के बेटे के साथ रह रही थी। पति सुरेश चंद्र गोवा में व्यवसाय करता है। महिला का पीहर लुहारिया कला में है। मामले की सूचना पर गंगापुर उपखंड अधिकारी एसडीएम राजेश सुवालका सीआई राजूराम मौके पर पहुंचे। विवाहिता के पीहर पक्ष को सूचना दी गई। पीहर पक्ष के आने पर ही शव का पोस्टमार्टम किया जायेगा।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C