5 साल पहले अस्पताल में की थी हत्या, दोषी को उम्रकैद

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज | 04 Apr 2022 02:50

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज।शहर के राम स्नेही अस्पताल में वार्ड लेडी चंदा शर्मा की हत्या के मामले में सोमवार को कोर्ट ने आरोपी जयेश शर्मा को उम्र कैद की सजा सुनाई है। यह मामले पांच साल पुराना है। जयेश ने चंदा शर्मा की अस्पताल के बाथरुम में जाकर हत्या की थी। इस मामले में जयेश के खिलाफ 37 गवाह और 71 दस्तावेज पेश किए गए।

जिसके बाद अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (महिला उत्पीड़न प्रकरण) ने उसे उम्र कैद और 35 हजार रुपए का आर्थिक दंड लगाया है। विशिष्ट लोक अभियोजक संजू बाफना ने बताया कि 11 मार्च 2016 को रामस्नेही अस्पताल में काम करने वाली वार्ड नर्स संजय कॉलोनी निवासी चंदा शर्मा अस्पताल के सोनोग्राफी कमरे के बाथरुम में संदिग्ध घायल अवस्था में मिली थी। वहां पर मौजूद स्टाफ ने उसका तुरंत उपचार शुरू कर दिया था।

उपचार के दौरान चंदा की मौत हो गई थी। जब अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो चंदा के घायल अवस्था में मिलने से पहले उस कमरे में आरसी व्यास कॉलोनी निवासी जयेश पुत्र कृष्ण चंद्र जोशी गया था। जो उस कमरे में 5 से 7 मिनट रुकने के बाद अस्पताल से चला गया था। जिसके बाद अस्पताल स्टाफ को चंदा बाथरुम में गंभीर घायल अवस्था में मिली थी। और चारों तरफ खून बिखरा हुआ था। इस मामले में भीमगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी जयेश को 26 मई 2016 को गिरफ्तार कर चार्जशीट दायर की थी। जिसके 5 साल बाद कोर्ट ने सोमवार को जयेश शर्मा को उम्र कैद की सजा सुनाई है। लोक अभियोजक बाफना ने यह भी बताया कि जयेश चंदा हत्याकांड मामले में पिछले 5 सालों से जेल में ही बंद था

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C