विवाहिता ने किया सुसाइड, पीहर पक्ष ने लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज | 12 Apr 2022 06:18

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज। भीलवाड़ा के हमीरगढ़ कस्बे में एक विवाहिता के सुसाइड करने के मामले में मंगलवार को हंगामा हो गया। विवाहिता के पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों का पक्ष लेते हुए अपना विरोध जताया। मामले की गंभीरता को देखते हुए हमीरगढ़ थाना पुलिस को अतिरिक्त जाब्ता बुलाना पड़ा। दोनों पक्ष को पुलिस ने एक साथ बिठाने के बाद समझाइश की और पीहर पक्ष का मामला दर्ज किया। इसके बाद मृतका के शव को उठाने पर सहमति बनी।

हमीरगढ़ थाना प्रभारी हनुमाना राम विश्नोई ने बताया कि सोमवार देर रात कस्बे के सदर बाजार गुर्जर मोहल्ला निवासी ऋतु सैन पत्नी राजू सैन का शव उसके कमरे में फंदे से लटकता मिला था। ऋतु कि 1 साल पहले ही शादी हुई थी। इसी के चलते उसके पीहर पक्ष को भी सूचना दे दी गई थी। ऋतु का पीहर बेगू में था। ऋतु के पीहर से परिजन आने के बाद उन्होंने उसके पति व ससुराल के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और इसी प्रताड़ना से तंग आकर ऋतु द्वारा सुसाइड करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पीहर पक्ष की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पीहर पक्ष की मांग पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे पीहर पक्ष को सौंप दिया गया है।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C