खंडेश्वर महाराज मूर्ति स्थापना कार्यक्रम: सांसद बहेडिया का स्वागत सत्कार किया

महेन्द्र नागौरी | 30 Apr 2022 08:55

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाड़ा। शनिवार को खंडेश्वर महाराज की चरण पादुका व मूर्ति स्थापना कार्यक्रम आयोजित हुआ। भागवत कथा कार्यक्रम में खंडेश्वर महाराज ट्रस्ट के भक्तों को ट्रस्ट उपाध्यक्ष उदय लाल भडाना ने संबोधित करते हुए कहा कि मेवाड़ भुमि हमेशा से ही साधू संतो महंतों ओर महापुरुषों की तपस्वि भूमि ओर जन्म भूमि रही है। उन्होंने मेवाड़ में खंडेश्वर महाराज सहित अनेकों संतों ने तपस्या कर भगवान से मनुष्य जीवन की खुशहाली की कामना की  उपाध्यक्ष उदय लाल भडाणा ने बताया कि आज दोपहर 3 बजे भागवत कथा में सांसद सुभाष चन्द्र बहेडिया व भामाशाहो का खड़ेश्वर महाराज की तस्वीर व भगवा शोल भेंट कर स्वागत सत्कार किया गया। भडाणा ने बताया कि सांसद बहेडिया ने भागवत कथा में भगवान की पूजा अर्चना कर आरती की। इस मोके पर महंत रामदास, महंत मनसुख दास महराज, सहित अनेक साधु संत व भक्त गण उपस्थित थे।


भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C