जहाँ पर परमात्मा, सन्त व गोसेवा हो वह पवित्र स्थली : सन्त त्रयम्बकेश्वर

पंकज पोरवाल | 02 May 2022 05:43

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाड़ा हमीरगढ़ रोड स्थित रामधाम विरक्त आश्रम में सोमवार को संत त्रयम्बकेश्वर सहित धर्म संघराज के कार्यकारी अध्यक्ष सन्त डॉ. गुणप्रकाश चेतन्य, शशांक महाराज का आगमन हुआ। आगमन के बाद उन्होंने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। भक्तों से चर्चा करते हुए संतों ने कहा की रामधाम एक दिव्य संस्थान है। यहां हम बैठकर सत्संग करते हैं तो उसका लाभ अनेक गुना मिलता है। रामधाम में परमात्मा की सेवा, संतों की सेवा और गौ सेवा भी होती है इसलिए यह पवित्र स्थली है। यहां ब्राह्मण जनों को अध्ययन कराया जा सके ऐसी व्यवस्था भविष्य में होनी चाहिए। इससे हमारी सनातन संस्कृति बची रहेगी। हमें श्रद्धा भाव से परमात्मा का स्मरण करना है। प्रवक्ता गोविंद प्रसाद सोडाणी ने बताया कि इस मौके पर राम धाम ट्रस्ट के बंशीलाल सोडाणी, हेमंत मानसिंहका, अभिषेक अग्रवाल, शिवप्रकाश लाठी, शांतिलाल पोरवाल, सुभाष बिड़ला, शंकर कीर आदि मौजूद थे। इस मौके पर संतों ने गौ भक्तों का सम्मान भी किया।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C