कर्नाटक के DGP पी रवींद्रनाथ ने दिया इस्तीफा, कारण बताया- कर्नाटक सरकार जांच रोकने का दबाव बना रही थी

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज | 10 May 2022 02:17

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज। कर्नाटक डीजीपी रवींद्रनाथ ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके पीछे उन्होंने राज्य सरकार को जिम्मेदार बताया है। प्रवीण का कहना है उनका उत्पीड़न हो रहा था। इस बात के सामने आते कर्नाटक की राजनीति में हड़कंप मच गया है। रवींद्रनाथ ने कहा कि नकली एससी/ एसटी प्रमाणपत्र का इस्तेमाल करने वाले लोगों के खिलाफ उनकी जांच को लेकर कर्नाटक सरकार रोकने का दबाव बना रही थी। रवींद्रनाथ ने एक दिन पहले कहा था कि वह मंगलवार सुबह मुख्य सचिव पी रवि कुमार से मुलाकात के बाद इस्तीफा दे देंगे। 1989 बैच के इस अधिकारी को इस्तीफा देने और बाद में उसे वापस लेने के लिए जाना जाता है। इसके पहले उन्होंने 2008, 2014 और 2020 में भी अपना इस्तीफा दे दिया था।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C