राधेश्याम चेचानी (आटून) अध्यक्ष, श्याम सुंदर नोलखा संयोजक, राजेंद्र कचोलिया (एडवोकेट) महासचिव

पंकज पोरवाल | 17 May 2022 07:50

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाड़ा। परम पूज्य शांतिदूत धर्म रत्न पंडित देवकीनंदन ठाकुर महाराज के मुखारविंद से 5 अक्टूबर 2022 से 11 अक्टूबर 2022 को होने वाली श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव के आयोजन को लेकर प्रथम मीटिंग हनुमान टेकरी काठिया बाबा आश्रम छोटी हरनी भीलवाड़ा पर महंत बनवारी शरण काठियाबाबा के सानिध्य में सम्पन्न हुई। इस मीटिंग में सर्वसम्मति से राधेश्याम चेचानी आटून को (अध्यक्ष) व श्याम सुंदर नोलखा को (संयोजक) बनाकर कार्यकारिणी का गठन किया गया। रामपाल सोनी, प्रकाश छाबड़ा तथा तेजसिंह पुरावत को संरक्षक तथा कैलाश कोठारी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भेरूलाल काबरा, आशीष पोरवाल, हेमेंद्र शर्मा (एडवोकेट), रामगोपाल अग्रवाल (अजंता), देवीलाल जाट (छोटी हरनी) को उपाध्यक्ष, राजेंद्र कचोलिया (एडवोकेट) महासचिव, सुनील मंडोवरा (एडवोकेट), पवन पँवार (एडवोकेट) को सचिव, कैलाश काबरा, सत्यनारायण मूंदड़ा कोषाध्यक्ष, गोपाल शर्मा (मामा), राजेंद्र गंदोडिया कार्यालय प्रभारी, राजेश तोषनीवाल मीडिया प्रभारी व अन्य सदस्यों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया एवम महिला कार्यकारी मंडल हेतु मंजू पोखरना (पार्षद), रेखा पूरी (पार्षद), मधु शर्मा (पार्षद), निशा सोनी, अर्चना सोनी, लीला राठी, मीना भट्ट का मनोनयन किया गया तथा कथा कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया। मीटिंग सहभोज के साथ संपन्न हुई।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C