विधायक सांखला के जन्म दिन पर दिव्यांग जनों का किया सम्मान, स्कुटी का किया वितरण

मूलचन्द पेसवानी | 17 May 2022 02:11

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाड़ा। जिले के आसींद विधायक जब्बर सिंह सांखला ने अपने चौपन वें जन्म दिवस को दिव्यांग जनों का सम्मान कर विधायक कोष से जरूरतमंद चोपन दिव्यांग जनों को स्कूटी का वितरण कर अंतर्राष्ट्रीय तीर्थ स्थल सवाई भोज के महंत सुरेश दास महाराज के सानिध्य में मनाया। जिले में दिव्यांगजनों को एक साथ चौपन स्कूटी वितरण करने का यह पहला उदाहरण विधायक सांखला ने पेश किया। वही दिव्यांग जनों ने स्कूटी पाने के बाद नगर में रेली निकालकर खुशी जाहिर करते हुए विधायक सांखला का आभार व्यक्त किया।

विधायक जब्बर सिंह सांखला ने सवाईभोज महंत सुरेश दास महाराज से आशीर्वाद लेते हुए अपने संबोधन में कहा कि जन्म दिवस मनाना तो एक बहाना है। इसके माध्यम से दिव्यांगजन भाई बहनों को स्कूटी वितरण कर सेवा कार्य करना था। विधायक ने कहा कि करीब दो सौ दिव्यांग जनों की सूची उनके पास में और है जिन्हें स्कूटी की जरूरत है। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि मेरा प्रयास रहेगा कि विधानसभा क्षेत्र में पात्र दिव्यांगजन जिनको स्कूटी की जरूरत है कोई वंचित नहीं रहेगा। आने वाली विधानसभा कि 2 वर्ष के बजट में इन्हें भी स्कूटी उपलब्ध कराने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि जिन दिव्यांगजन  की आयु साढ़ वर्ष से अधिक है। उन्हें ट्राई साइकिलें दिलाने का प्रयास करूंगा ताकि वह अपना रोजमर्रा का काम तथा जीविकोपार्जन आसानी से कर सके। नगर पालिका चेयरमैन देवीलाल साहू ने विधायक जब्बर सिंह सांखला के दिव्यांग जनों के सम्मान एवं स्कूटी वितरण कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह पुण्य का कार्य है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोविंद सिंह चुंडावत ने की।

विधायक प्रतिनिधि अनिल सिंह तंवर ने बताया कि 54 दिव्यांगजन का विधायक जब्बर सिंह सांखला ने तिलक लगा माला पहनाकर उनका सम्मान कर उन्हें स्कूटी की चाबी सौंपी। जिसे प्राप्त कर दिव्यांग जनों ने खुशी जाहिर करते हुए नगर के मुख्य मार्गो से स्कूटी रैली निकालकर विधायक का आभार ज्ञापित किया। इससे पूर्व विधानसभा की आसींद नगर व ग्रामीण तथा हुरड़ा ,गुलाबपुरा, बदनोर, ब्राह्मणों की सरेरी से आए हुए सैकड़ों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक सांखला का जन्मदिवस पर अभिनंदन किया तथा पालिका चेयरमैन देवीलाल साहू के सानिध्य में भाजपा पार्षदों एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष पवन सुखवाल के नेतृत्व में विधायक को तलवार भेंट की । पार्षद परसराम सोनी की ओर से ईक्यावन किलो की फूल माला पहनाई गई तथा ग्राम पंचायत बोरेला सरपंच धर्मी कौली एवं पंचायत सदस्य शांति लाल गुर्जर ने विधायक को टेबलेट भेंट कर उनका अभिनंदन किया। स्कूटी वितरण कार्यक्रम में जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुस्ताक खान, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी प्रितम गुप्ता ,भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन सुखवाल हुरडा, नगर अध्यक्ष सत्यनारायण छिपा , महेंद्र सिंह रावत , राजेंद्र गुर्जर ग्रामीण मंडल, भगवती प्रसाद ,जिला परिषद सदस्य रामलाल खटीक, अशोक तलाईज, पं.समिति सदस्य गोपाल लाल तेली, अमित सेन ,बिजल रायका, सरपंच दिनेश तोषनीवाल, सविता कंवर राठौड़, कंचन देवी कोली ,सोनिया गुर्जर, दीपिका राजावत ,शंभू सिंह रावत , भवानी शंकर रावल ,दिव्यानी राठौड़, महिपाल सिंह चुंडावत, गायत्री व्यास एवं उप प्रधान जगदीश गुर्जर बदनोर व श्रवण दास वैष्णव आसींद ,पूर्व चेयरमैन भंवरलाल चोरड़िया, पूर्व जिला उपाध्यक्ष तेजवीर सिंह चुंडावत, पूर्व प्रधान चंद्र वीर सिंह,पूर्व उप प्रधान घनश्याम सिकलीगर, पूर्व उप जिला प्रमुख रामचंद्र सेन ,हनुमंत सिंह ,उमेद सिंह चुंडावत ,फतेह सिंह चारण ,अविनाश शर्मा, मांगीलाल गुर्जर ,प्रकाश नौलखा ,ईश्वर लाल खटीक, पवन कुमार मूगड़, मांगीलाल शर्मा, भीम सिंह राठौड़ ,दीपक सेन, कैलाश नागला ,शिव सिंह कालियास ,महावीर सिंह , कवि रणजीत राणा व कवियत्री वीणा, पुष्कर राज कुमावत, विनोद पारीक, मदन सिंह रावत ,जगदीश गढ़वाल, प्रेम नाथ योगी ,राजवीर सिंह , उप चेयरमैन विक्रम सिंह चुंडावत ,पार्षद कालू लाल गुर्जर, सत्येंद्र चौहान ,राकेश गवारिया, अनिल सिंह तंवर, कैलाश बंजारा ,महेंद्र सिंह, रीना कंवर, रोहित चौधरी शोभा कंवर, मूलचंद खटीक ,मीना देवी साहू आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला मंत्री गोपाल सिंह चुंडावत ने किया।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C