अगर मांगे नहीं मानी गई तो सम्पूर्ण मेवाड़ में होगा आंदोलन: गणेश प्रजापत

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज | 21 May 2022 05:56

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाड़ा। धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुवे विहिप के विभाग मंत्री गणेश प्रजापत ने बताया कि आगामी दिनों में यह आंदोलन भीलवाडा जिले के प्रत्येक तहसील केंद्रों पर होगा उसके बाद भी अगर मांगे नही मानी गई तो सम्पूर्ण मेवाड़ में आंदोलन होगा। वही पूर्व मंत्री गुर्जर ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से भीलवाड़ा ही नहीं बल्कि पूरे राजस्थान में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो रही है। भीलवाड़ा में विशेष तौर से जिस प्रकार दंगे हो रहे हैं और आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं हो रही है। इसे लेकर ही यह धरना दिया जा रहा है। गुर्जर ने कहा है कि आदर्श तापड़िया हत्याकांड में प्रशासन राज्य सरकार के दबाव मंन कार्यवाही नहीं कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार वर्ग विशेष के लिए तुष्टिकरण की नीति अपना रही है। इससे पुर्व सकल हिन्दू समाज, विश्व हिंदू परिषद, भारतीय जनता पार्टी, हिन्दू जागरण मंच, दलित मंच द्वारा आदर्श हत्याकांड में धरना प्रदर्शन के दूसरे दिन माण्डल विधानसभा क्षेत्र से मंडलो के कार्यकर्ताओ द्वारा राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री कालू लाल गुर्जर के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन में भाग लिया। शनिवार को धरना प्रदर्शन में शाहपुरा विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ता भाग लेंगे 

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C