युवा जनहित सेवा समिति द्वारा विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर संगोष्ठी आयोजित

पंकज पोरवाल | 31 May 2022 11:19

जिलाध्यक्ष कय्युम मोहम्मद सक्का ने तम्बाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने की दिलाई शपथ 

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाड़ा। युवा जनहित सेवा समिति रजि. भीलवाडा द्वारा जिला प्रशासन के आदेशानुसार गॉधीनगर स्थित कार्यालय पर विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर शपथ दिलाई गई एवं संगोष्ठी आयोजित की गई। जिला सचिव अब्दुल रहीम कुरेशी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाध्यक्ष कय्युम मोहम्मद सक्का ने सभी पदाधिकारियो व सदस्यों गणो को जीवन में कभी भी किसी भी प्रकार के तम्बाकू उत्पादों का उपयोग सेवन नहीं करने एवं अपने परिजनों, मित्रो, परिचितों को भी तम्बाकू उत्पादो का सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा मैं अपने पर्यावरण को भी तम्बाकू उत्पादों के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभाव से बचाने में योगदान दिलाने की शपथ दिलाई एवं लोगों को जागरूक कर तम्बाकू उत्पाद नष्ट करवाये गये। इस मौके पर पंडित चांदमल जोशी, उमरदराज कुरेशी, रफीक लौहार, फारूख पठान, सद्दाम हुसैन, शाहीद खान, वसीम शेख, अयुब रंगरेज आदि उपस्थित थे।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C