राजेन्द्र मार्ग स्कूल केे विद्यार्थियों ने फिर रचा इतिहास

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज | 01 Jun 2022 07:21

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाडा बुधवार को घोषित हुए कक्षा 12 के विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के बोर्ड परीक्षा परिणाम में राजस्थान के सबसे बड़े राजकीय छात्र विद्यालय राजेन्द्र मार्ग स्कूल के विद्यार्थियों ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नया कीर्तिमान बनाते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. श्यामलाल खटीक ने बताया कि सत्र 2021-22 में कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में 305 व वाणिज्य संकाय में 155 विद्यार्थी पंजीकृत हुये। विज्ञान संकाय में अंग्रेजी माध्यम के छात्र अंशुल सोनी ने 500 में से 488 अंक 97.60 प्रतिशत प्राप्त करते हुये नया कीर्तिमान स्थापित किया एवं जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय का गुणात्मक एवं संख्यात्मक दृष्टि से कक्षा 12 के विज्ञान एवं वाणिज्य का परीक्षा परिणाम सर्वश्रेष्ठ रहा। इसके लिये प्रधानाचार्य ने सभी प्राध्यापकों तथा छात्र अंशुल सोनी एवं परिजनों को बधाई दी।


भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C