जोगणिया माता मन्दिर नवनिर्मित कलश प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ

मूलचन्द पेसवानी | 04 Jun 2022 07:11

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज। भीलवाड़ा चित्तौड़गढ़ सीमा पर स्थित श्री जोगणियामाता शक्तिपीठ प्रबंध एवं विकास संस्थान द्वारा श्री जोगणिया माता के नवनिर्मित मंदिर पर कलश प्रतिष्ठा का शुभारंभ आज से हुआ। पहले दिन नही हजारों की तादाद में शामिल हुए।  शनिवार को श्रीबानोड़ा बालाजी पं. कैलाश चंद्र शर्मा के सानिध्य में कार्यक्रम शुरू हुआ। बानोड़ा बालाजी से बालाजी का रथ व विभिन्न गांवो के मंदिरो के बेवाण रथ यात्रा के साथ रवाना हुए जो काटूंदा मोड़, बलवंत नगर, श्रीनगर, ठुकराई चैराहा, चंदा खेड़ी गणेशजी मंदिर होते हुए बमबावदा गढ़ बालाजी तक पहुंचे। रास्ते में जगह-जगह गांव वालों व भक्तजनों ने भगवान की अगवानी की तथा जलपान, अल्पाहार व शीतल पेय की व्यवस्था की। 

बमबावदा गढ़ से भव्य शोभायात्रा प्रारंभ हुई जिसमें दर्जनों डीजे, बैंड के साथ 2100 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर जल कलश यात्रा की शुरुआत की। शोभायात्रा में सैकड़ों महिला पुरुष भाव विभोर होकर नाचते गाते माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। इनके साथ ही भगवान राम, भगवान श्री कृष्ण, श्री शिव जी सहित अन्य देवी देवताओं की एक दर्जन से ज्यादा झांकियां व हाथी व घोड़े के जो अपने कर्तबो से लोगों का मनमोह लिया। भठिंडा पंजाब से आए विशेष बैंड ने इस शोभायात्रा में जगह जगह अपने बैंड का वादन कर लोगों को दांतो तले उंगली दबाने को मजबूर कर दिया । 

शोभा यात्रा बमबावदा गढ़ से भेसाकोडी, गुर्जर समाज दरवाजा, धाकड़ समाज धर्मशाला, सिंह द्वार से होते हुए जोगणिया माता मंदिर प्रांगण में पहुंची। शोभायात्रा में चित्तौड़ भीलवाड़ा कोटा व मध्यप्रदेश के नीमच जिले से विभिन्न प्रभातफेरियां आई जिसमें आए दर्जनों महिला पुरुष अपनी ही धुन पर भगवान की भक्ति में विभोर होकर राम धुन गाते हुए चल रहे थे। श्री जोगणिया माता के निवासियों व श्री जोगणिया माता शक्तिपीठ संस्थान के पदाधिकारियों, कर्मचारियों ने व ड्रोन द्वारा इस शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। यज्ञशाला में शोभा यात्रा के पहुंचने पर वेदी का पूजन व महाआरती संपन्न हुई। 51 कुंडी यज्ञशाला में श्री आयुतचंडी, रुद्र महायज्ञ की यज्ञ स्थल पर कुंड पूजन हुआ। 

श्रीजोगणियामाता शक्तिपीठ प्रबंध एवं विकास संस्थान के कार्यवाह अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी पधारे सभी गांव के बेवाणो की अगवानी की तथा यहां सेवाएं देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। जोगणिया माता शक्ति पीठ संस्थान के पण्डित महेंद्र भट्ट, उपाध्यक्ष रामसिंह चुंडावत, संस्थान के व्यवस्थापक शंकर लाल धाभाई, लेखाकार धनराज छीपा, सहाचर्य सांवरमल शर्मा उपाचार्य राधेश्याम शर्मा ब्रह्मा के स्वरूप पंडित मदनलाल काटिया ने वैदिक मंत्रोचार किया। समदन लाल काटिया ने वैदिक मंत्रोचार किया।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C