शिक्षक दिवस पर राजेन्द्र मार्ग स्कूल में सम्मान समारोह

महेन्द्र नागौरी | 04 Sep 2021 01:28

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज  - राजस्थान राज्य कमर्चारी संयुक्त महासंघ (लोक तान्त्रिक) भीलवाड़ा के तत्वाधान में 05 सितम्बर को शिक्षक दिवस पर शिक्षक प्रतिभा सम्मान समारोह 2021 कोविड-19 गाईडलाईन की पालना करते हुए राजेन्द्र मार्ग स्कूल में सुबह 11ः00 बजे आयोजित किया जायेगा। संगठन के जिलामंत्री मो.यासीन अली खान ने बताया कि उक्त समारोह मे रामलाल जाट पूर्व मंत्री, धीरज गुजर्र पूर्व विधायक एवं अखिल भारतीय कांगेस कमेठी,गायत्री देवी त्रिवेदी विधायक, अनिल डांगी पूर्व जिलाध्यक्ष,रामपाल शर्मा अध्यक्ष जिला कांग्रेस, मनीष मेवाड़ा, विवेक धाकड़ एवं भीलवाड़ा जिलें के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सहित शिक्षा विभाग के आलाधिकारियों को आमन्त्रित किया गया हैं। समारोह में शिक्षा विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले भीलवाड़ा जिलें के अधिकारियों एवं कामिर्कों की सेवाओं को सम्मानित किया जायेंगा।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C