पुलिस पर हमला: बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो पत्थरों से हमला

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज | 17 Jun 2022 06:33

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाड़ा। शहर में प्रताप नगर थाने में तैनात एक सिपाही पर बदमाशों द्वारा पत्थरों से हमला करने का मामला सामने आया है। सिपाही रात को गश्त कर रहा था। इस दौरान युवक बाइक पर नजर आए। सिपाही ने उन्हें रोककर पूछताछ करने की कोशिश करने लगा। इससे पहले की उन युवकों ने सिपाही पर पत्थर से हमला कर दिया। इन युवकों ने पत्थर फेंककर सिपाही पर कई बार हमला किया। जिससे एक पत्थर उसके सिर पर लग गया। और उसे चोट आई। सूचना मिलने के बाद पुलिस का जाप्ता मौके पर पहुंचा। तब तक सभी युवक मौके पर से फरार हो गए। सिपाही को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रताप नगर थाने में तैनात सिपाही मुकेश कुमार पुत्र बजरंगलाल जाट 15 जून की रात को जवाहर नगर, पांसल चौराहा व सौ फीट सहित थाना क्षेत्र इलाके में गश्त कर रहे थे। इस दौरान मालोला चौराहे के बाद दो युवक संदिग्ध घूमते नजर आए। यह दोनों युवक मुकेश को देखकर भागने लगे। कुछ ही दूरी पर तीन और युवक भी खड़े थे। वह भी मौके से भागने लगे। मुकेश जब इन पांचों का पीछा किया। इस दौरान पांचों ने मुकेश पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। जिससे मुकेश के सिर पर चोट आई। इसके बाद मुकेश को अस्पताल ले जाया गया। वहीं अज्ञात बदमाशों के खिलाफ राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज किया गया है।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C