पर्यावरण संरक्षण वर्तमान की महत्ती आवश्यकता: वैभव जैन

पंकज पोरवाल | 24 Jun 2022 01:57

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाड़ा भविष्य के पर्यावरण विषय पर ग्रीन वैली स्कूल मे एक सेमिनार आयोजित की गई। सेमिनार के मुख्य वक्ता के रूप मे ग्रीन ओरा के फाउंडर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विषय मे इंजिनियरिंग कर रहे वैभव जैन ने सैकड़ो बच्चो की उपस्थिति मे अपनी संस्था के बारे मे भी जानकारी दी और भविष्य मे हम सभी को किस प्रकार पर्यावरण की रक्षा करनी है इस पर प्रभावी तरीके से अपनी बात रखी। विशाल सभागार मे उपस्थित बच्चो के समक्ष प्रोजेक्टर के माध्यम से विस्तार से समझाते हुए वैभव जैन ने पर्यावरण संरक्षण को वर्तमान की महत्ती आवश्यकता बताया। इस सेमीनार में मुख्य विषय हरित शहर था जिसमें भवन निर्माण से लेकर इलेक्ट्रिक वाहन तक मे पर्यावरण के अनुकूल सामग्री का उपयोग करके हम किस प्रकार अपने आप को बेहतर भविष्य की तरफ ले जा सकते है इस पर प्रकाश डाला। ग्रीन वैली स्कूल मे आयोजित इस कार्यक्रम मे छात्रों के साथ साथ सभी शिक्षक भी उपस्थित थे। अंत मे वैभव ने स्कूल प्रशासन का विशेष आभार प्रकट किया।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C