पौधारोपण कर मनाई मदर टेरेसा की पुण्यतिथि

महेन्द्र नागौरी | 05 Sep 2021 05:22

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज - शांति संदेश मंच द्वारा आज भारत की समाजसेवी प्रसिद्ध मदर टेरेसा की पुण्यतिथि पर पंचमुखी मोक्षधाम व कब्रिस्तान के बीच हनुमान मंदिर ग्राउण्ड में पौधारोपण कर मनाई गई। संस्थापक अध्यक्ष राजू केसर सिंह चन्नाल ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता खटीक समाज महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष चांदकरण खोईवाल ने की। सर्वप्रथम मदर टेरेसा की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की गई। उसके पश्चात् पौधारोपण किया गया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष चांदकरण खोईवाल ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुवे कहा कि पर्यावरण संवर्द्धन हेतु सभी को जीवन में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिये ताकि हमें शुद्ध हवा मिल सके।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C