महाराष्ट्र में नई सरकार की शपथ आज:एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के CM, शाम 7 बजे CM पद की शपथ लेंगे, फडणवीस बोले- हिंदुत्व के लिए समर्थन दिया
दैनिक भीलवाड़ा न्यूज। 20 जून को शुरू हुई महाराष्ट्र की राजनीतिक उठा-पटक अब खत्म हो गई है। बगावत के 10 दिन बाद बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे गुरुवार को मुंबई लौट आए। वे यहां से सीधे पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के घर गए। बताया जा रहा है कि आज शाम 7 बजे ही नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उन्हें लेकर राज्यपाल से मिलने पहुंचे। इस मुलाकात के बाद जो ऐलान हुआ, उससे सियासी पंडितों तक के गणित गड़बड़ा गए। फडणवीस ने कहा कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे। फडणवीस ने कहा कि गुरुवार शाम 7.30 बजे शिंदे अकेले शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने शिंदे को हिंदुत्व के लिए समर्थन दिया है। पार्टी सरकार में शामिल होगी, लेकिन फडणवीस इसका हिस्सा नहीं होंगे।
सूत्रों के मुताबिक, फडणवीस और शिंदे एक साथ राजभवन पहुंचे और यहां राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। खुद राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने फडणवीस और शिंदे को अपने हाथों से मिठाई खिलाई। उधर, मुंबई में मौजूदा हालात को देखते हुए केंद्र सरकार ने एकनाथ शिंदे की सुरक्षा बढ़ा दी है। उन्हें जेड प्लस सिक्योरिटी दी गई है।
और पढ़ें
भीलवाड़ा मौसम

लोकप्रिय खबरें
- 11 सूत्री मांगों को लेकर शिक्षकों ने विधायक त्रिवेदी से तत्काल राहत दिलाने की मांग
- सिंगल यूज प्लास्टिक आज से बैन:प्लास्टिक के झंडे, गुब्बारों की स्टिक समेत 19 चीजों पर असर; बनाने या बेचने पर 7 साल कैद, 1 लाख जुर्माना
- किसानों को संबोधित जैविक खेती करना व जैविक खाद बनाने की प्रक्रिया बताई
- स्वर्णकार महिला मंडल ने मनाया सावन और तीज महोत्सव
- ऋंग ऋषि आश्रम में आयोजित हुआ सामुहिक विवाह सम्मेलन, 12 जोडे बने हमसफर