डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना मोदी सरकार ने साकार किया -अशोक सैनी

मूलचन्द पेसवानी | 06 Jul 2022 12:33

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाड़ाभारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में आज प्रातः 11:00 संगोष्ठी का आयोजन भाजपा प्रदेश मंत्री अशोक सैनी के मुख्य आतिथ्य में भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली के की अध्यक्षता में दीप प्रज्जवल कर प्रारंभ हुआ

भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संगोष्ठी के अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री अशोक सैनी ने संबोधित करते हुए कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जनसंघ की स्थापना की और राष्ट्र सर्वोपरि की भावना को लेकर अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी में भारतीय संस्कृति राष्ट्रवाद भारतीयता देश प्रेम कूट कूट कर भरा था और देश की सर्वदलीय सरकार में मंत्री होने के बावजूद देश हित को देखते हुए कश्मीर मुद्दे पर अपने मंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया और नेहरू सरकार की भारतीय संस्कृति विरोधी, देश विरोधी नीतियों के लिए अपनी आवाज बुलंद कर पूरे देश में विरोध किया और धारा 370 35a को हटाने के लिए पूरे देश में आंदोलन किया आज मुखर्जी का सपना साकार हुआ है

भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने कहा कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत हैं राष्ट्र हित को सर्वोपरि मानते हुए कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया

नारे लगाए...

जहां हुए बलिदान मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है जो कश्मीर हमारा है वह सारा का सारा है

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र भावना को पूरे देश में जगाने का काम किया समर्पण राष्ट्र भक्ति की भावना देश के प्रति अपने विचार के लिए देश ही नहीं विदेश में जाने जाते हैं

संगोष्ठी कार्यक्रम के पश्चात डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर जिला कारागृह के अंदर पौधारोपण का कार्यक्रम भाजपा प्रदेश मंत्री अशोक सैनी के मुख्य अतिथि में भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली की अध्यक्षता में पूर्व जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया

संगोष्ठी बैठक में रूप लाल जाट कन्हैया लाल स्वर्णकार जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद त्रिपाठी जिला मंत्री शोभिका जागेटिया प्रतिभा माली शिखा नवल जागेटिया राधेश्याम सोमानी जगदीश सेन ओ मोर्चा जिलाध्यक्ष कुलदीप शर्मा राजेश सेन महेंद्र मीणा इमरान कायमखानी पुरण डीडवानिया पूर्व जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा आजाद शर्मा, मंडल अध्यक्ष घनश्याम सिंगीवाल मनीष पालीवाल जगमोहन चौधरी पार्षद मधु शर्मा नैना व्यास राधेश्याम गगरानी इंदु बंसल भैरव प्रसाद पारीक जगदीश लोहार सहित भाजपा जनप्रतिनिधि पदाधिकारी मौजूद थे

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C